देश में कोरोना की रफ्तार धीमी, कई राज्यों में कोरोना का असर लगभग खत्म, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में कोरोना की रफ्तार धीमी, कई राज्यों में कोरोना का असर लगभग खत्म, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 113,820,168 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,527,891 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 168358 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10798921 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 157248 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,11,24,527 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 12,286 नए मामले सामने आए हैं। आज करीब एक सप्ताह बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही इस दौरान कोरोना से 91 लोगों की मौत भी हुई है।  पिछले 24 घंटों में 12,464 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 97.07 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.52 फीसदी है। मृत्यु दर 1.41 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 01 जनवरी को 7,59,283 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 21,76,18,057 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 1,48,54,136 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

कोरोना वायरस के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना मामलों और मौतों में कमी आ रही है। अगर राज्यों की बात करें तो कई राज्यों में कोरोना के रोजाना आने वाले मामलों और मौतों की संख्या बहुत कम हो चुकी है। हालांकि कई राज्य ऐसे भी हैं जहां कोरोना वायरस असर अभी  रहा है।

बता दें कि कोरोना संकट के बीच देश में कोरोनावायरस टीकाकरण का दूसरा दौर एक मार्च से शुरू हो चुका है। इस चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और कई बीमारी से ग्रस्त 45 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। देश में कुछ जगहों पर वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन को लेकर दिक्कत होने की खबरें सामने आई हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

725

882080

7169

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

6

4952

62

अरुणाचल प्रदेश

1

16780

56

असम

1631

214846

1093

बिहार

370

260645

1541

चंडीगढ़

430

21056

353

छत्तीसगढ़

2880

306094

3842

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

4

3400

2

दिल्ली

1404

627149

10911

गोवा

583

53647

796

गुजरात 

2431

263475

4410

हरियाणा

1288

266612

3050

हिमाचल प्रदेश 

434

57347

996

जम्मू एंड कश्मीर 

829

123717

1958

झारखंड

485

118411

1090

कर्नाटक

5843

933421

12336

केरल

48159

1008972

4210

लद्दाख

46

9643

130

लक्षद्वीप

128

268

1

मध्य प्रदेश 

2901

255336

3865

महाराष्ट्र 

78825

2030458

52184

मणिपुर

30

28871

373

मेघालय

17

13798

148

मिजोरम

20

4396

10

नागालैंड

7

12102

91

ओडिशा

714

334647

1916

पुडुचेरी

177

38888

669

पंजाब

4853

172106

5850

राजस्थान

1304

316364

2787

सिक्किम

45

5965

135

तमिलनाडु

4009

835506

12501

तेलांगना

1907

295544

1635

त्रिपुरा

42

32987

391

उत्तराखंड

459

94880

1692

उत्तर प्रदेश 

2078

592803

8727

वेस्ट बंगाल

3293

561755

10268

भारत में कुल मामले

168358

10798921

157248


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।